---Advertisement---

दिल्ली: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लीगल टीम पर चार राउंड फायरिंग,मची सनसनी

On: February 25, 2026 6:58 AM
---Advertisement---

दिल्ली :कश्मीरी गेट के पास गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लीगल टीम पर चार राउंड फायरिंग से हड़कंप मच गया है।बाइक पर आए हमलावरों ने मौका देखते ही कई राउंड गोलियां चलाईं। हमले के वक्त वकील कार के अंदर ही मौजूद थे। वाहन में 5 लोग मौजूद थे जिनमें एक को गोली लगी है, जिसकी पहचान संदीप के रूप में हुई है। दूसरा दीपक बाल बाल बच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि कहीं वकील को पहले से तो धमकी नहीं मिल रखी थी। पुलिस कश्मीरी गेट और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
घटना मंगलवार रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार करीब 4 राउंड फायरिंग की गई। जिस गाड़ी पर फायरिंग हुई, वह लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, इलाके को घेर लिया गया और हमले के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई एक कुख्यात गैंगस्टर है। जिसके ऊपर हत्याएं, रंगदारी, वसूली समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। लॉरेंस बिश्नोई का जन्म पंजाब के फाजिल्का जिले के दुतारनवाली गांव में हुआ था। कॉलेज के दिनों में वह छात्र राजनीति में एक्टिव था, लेकिन बाद में उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे आपराधिक जगत में अपनी पहचान बनाई।

साल 2015 से लगातार जेल में बंद है और आरोप है कि वह अभी भी आपराधिक जगत का सरगना है और जेल के अंदर से ही साजिश रचता है। लॉरेंस के ऊपर मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला (2022) की हत्या का भी आरोप है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now