---Advertisement---

सरायकेला: डैम में डूबने से चार युवकों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

On: July 26, 2025 5:17 PM
---Advertisement---

सरायकेला: जिले में शनिवार को चेक डैम में डूबने से चार युवकों की मौत हो गई। घटना खरसावां थाना क्षेत्र के दलाईकला के पास बने चेक डैम में हुई। हादसा नहाने के दौरान हुआ। चारों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान गौरव मंडल, हरिवास दास, सुनील साहू और मनोज साहू के रूप में हुई है। सभी दलाईकला गांव के निवासी थे। घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के छह युवक नहाने के लिए डैम पहुंचे थे। इनमें से चार युवकों ने डैम में छलांग लगाई। दो युवक बाहर ही खड़े रहे। पानी में उतरते ही उनके सिर नीचे मौजूद किसी पत्थर से टकरा गए। इससे वे अचेत होकर डूब गए। इधर, हादसा देख बाहर खड़े दोनों युवकों ने तुरंत शोर मचाया और गांव वालों को बुलाया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। प्रशासन और पुलिस की मदद से चारों शवों को डैम से बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई: डीसी की बैठक के बीच रिश्वत लेने निकला, रंगे हाथ धरा गया भू-अर्जन विभाग का बड़ा बाबू, दलाल भी गिरफ्तार

सरायकेला: JLKM के कोल्हान अध्यक्ष सहित 7 गिरफ्तार, मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप

सीएम हेमंत पहुंचे जिलिंगगोड़ा, वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि,पूर्व मुख्यमंत्री चंपई से भी मिले

सरायकेला में मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पांच दिन पहले ही लौटा था गांव