---Advertisement---

रांची: सीसीएल जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

On: January 21, 2026 9:00 PM
---Advertisement---

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर ने 21 जनवरी, 2026 को रांची स्थित गागी बस्ती में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 204 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।


स्वास्थ्य शिविर के दौरान हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन सहित अन्य सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की जांच की गई और जांच के बाद सभी लाभार्थियों को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।


शिविर के सफल आयोजन में डॉ. भरत सिंह (सीएमओ इंचार्ज, गांधीनगर), डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएसआर इंचार्ज), डॉ. अनिता होरो, डॉ. दीपाली, डॉ. रजनी कुजूर, डॉ. अम्बरीश, डॉ. वीणा, श्री मुन्ना कुमार सिंह एवं सभी पारा मेडिकल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


स्थानीय लोगों ने CCL की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें