---Advertisement---

गुमला: 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

On: February 25, 2026 1:02 PM
---Advertisement---

गुमला: भरनो थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही एक 20 वर्षीय युवती के साथ समसेरा नदी के पास सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है इस मामले में पुलिस ने त्वरित मामला दर्ज करते हुए घटना में शामिल चारों आरोपियों को दबोच लिया है।

पुलिस के अनुसार, युवती रायकेरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी. समारोह में मौजूद चार युवक भी उसी कार्यक्रम में पहुंचे थे. देर शाम जब युवती घर लौटने लगी तो एक युवक ने उसे घर छोड़ने का प्रस्ताव दिया और बाइक पर बैठा लिया.

आरोप है कि युवक उसे समसेरा नदी के किनारे ले गया और वहां अपने तीन अन्य साथियों को बुला लिया. इसके बाद चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए. किसी तरह युवती घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी.

रात में दर्ज हुआ मामला, दो घंटे में गिरफ्तारी

पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान कर ली थी. उसी रात वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया. भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति और एसआई अभिनंदन कुमार ने तुरंत टीम गठित कर छापेमारी की. महज दो घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. सभी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस की अपील

थाना प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि शादी-विवाह या मेलों में जाने के दौरान युवतियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति चिंता का विषय है और समाज को भी सतर्क रहने की जरूरत है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now