गढ़वा

गढ़वा उपायुक्त और एसपी ने अंतर्राज्यीय सीमा पर श्रीनगर चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

गढ़वा:- उपायुक्त गढ़वा एवं पुलिस अधीक्षक गढ़वा के द्वारा आज गुरूवार (28 मार्च) को संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश अंतर्राज्यीय सीमा पर बिलासपुर तथा खोखा एवं बिहार अंतर्राज्यीय सीमा पर श्रीनगर चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को सभी वाहनों को मादक पदार्थ, बेहिसाबी धन, अवैध हथियार, अवैध शराब इत्यादि की गहनता से जाँच हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा मुस्तैदी से कर्तव्य का निर्वहन करने हेतु मनोबल बढ़ाया गया।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।