---Advertisement---

गढ़वा: हजरत मलंग शाह व मिल्की शाह दाता के उर्स में पहुंचे राधा गुरु, चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ

On: June 20, 2025 4:07 PM
---Advertisement---

गढ़वा: हजरत मलंग शाह दाता और मिल्की शाह दाता अलेहिर्रहमा के सालाना सरगना उर्स पाक के मौके पर समाजसेवी एवं गरीबों के मसीहा राधा गुरु ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ दरगाह शरीफ पहुंचकर चादरपोशी की। इस दौरान उन्होंने मुल्क में अमन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी।

राधा गुरु ने दरगाह को ₹25,000 की नकद सहयोग राशि भी प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद जायरीनों के बीच प्रसाद और चादरें वितरित की।

दरगाह पर मौजूद लोगों ने बताया कि राधा गुरु हर वर्ष उर्स पाक के मौके पर यहां पहुंचते हैं और लगातार सेवा व सहयोग करते आ रहे हैं। उनकी दरियादिली और सेवा भावना को लेकर लोग उन्हें दिल से दुआएं देते हैं। उनकी यह पहल समाज में आपसी सौहार्द और इंसानियत की मिसाल पेश करती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now