गढ़वा

गढ़वा: झामुमो का सदस्यता अभियान जारी, हजारों नए सदस्यों को जोड़ा

गढ़वा: गुरूवार (23.01.2025) को नगर परिषद कमिटी, गढ़वा के द्वारा रंका मोड़ घंटा घर के पास झामुमो ने सदस्यता अभियान स्टॉल लगाया। जिसमें हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता प्राप्त की।

सदस्यता प्राप्त करने वालों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री मंईंयां योजना, बिजली बिल माफी, 200 यूनिट बिजली फ्री, सावित्री बाई फूले योजना, किसान ऋण माफ, मुख्यमंत्री सृजन रोजगार योजना सहित सैकड़ों योजनाओं का लाभ राज्य की आम जनता को मिल रहा है।

सदस्यता अभियान जिला के सभी 189 पंचायतों में लगाकर आम जनता को अधिक से अधिक सदस्यता बनाया जायेगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य संयोजक तनवीर आलम खान, संयोजक मनोज ठाकुर, शरीफ अंसारी, विकास सिंह कुशवाहा, रेखा चौबे, अनिता दत्त, जवाहीर पासवान, सलीम जाफर, फुजैल अहमद, आशीष अग्रवाल, वसीम खान, अभिनाष दुबे, चंदन जायसवाल, रतन, रोहित केशरी, भोला केशरी, विजय केशरी, आलम खान, अजय द्विवेदी, राजा सिंह, आशुतोष पाण्डेय, रंथा नायक, साबीर सिद्दीकी, अहमद अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *