---Advertisement---

गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने चिनियां प्रखंड में सड़क निर्माण एवं जिला उद्योग केंद्रों पर बहाली की मांग की

On: March 4, 2025 11:43 AM
---Advertisement---

रांची: गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधानसभा में सरकार से चिनियां प्रखंड के चार सड़कों का अविलंब निर्माण करने की मांग करते हुए कहा के अनुसूचित जाति/जनजाति बहुल सुदूरवर्ती  चिनिया में सड़कों की स्थिति अत्यंत से जर्जर है, जिससे हजारों लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खराब सड़क होने की वजह से आए दिन आमजन दुर्घटना के शिकार भी हो रहे हैं।

गढ़वा विधायक ने चिनियां प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिगसिगा कला मेन रोड से गंगा यादव के घर होते हुए मध्य विद्यालय तक, ग्राम तहले में राम प्रसाद साह के घर से प्रशांत कोरबा के घर होते हुए अनराज नदी तक, ग्राम हेताड़खुर्द टोला केल्हाझरिया में मेन रोड़ से इमली तक एवं ग्राम नकसीली से परशुखाड़ तक अविलंब सड़क निर्माण की मांग करते हुए कहा कि उक्त सड़क का निर्माण जनहित में अति आवश्यक है ताकि हजारों हजार लोगों को आवागमन में सुविधा हो।

सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने उद्योग विभाग अंतर्गत जिला उद्योग केंद्रों में स्वीकृत सभी पदों पर अविलंब बहाली की मांग करते हुए कहा कि झारखंड राज्य में पिछले 24 वर्षों से उद्योग विभाग के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्रों में स्वीकृत परियोजना प्रबंधक/कार्यकारी प्रबंधक और महाप्रबंधक के लगभग सभी पद रिक्त हैं, जिसके कारण राज्य में औद्योगिक विकास हेतु सलाह देने व परियोजना निर्माण का कार्य लगभग ठप है।

श्री तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार बिना देरी किए उद्योग विभाग अंतर्गत जिला उद्योग केंद्रों में स्वीकृत सभी पदों पर अविलंब बहाली करे ताकि राज्य में नए उद्योगों का निर्माण हो सके, जिससे झारखंड वासियों को रोजगार मिले एवं पलायन पर रोक लग सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now