---Advertisement---

गढ़वा: इस तारीख से घर-घर जाकर खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा

On: February 10, 2025 1:37 PM
---Advertisement---

गढ़वा: गढ़वा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (MDA 2025) के तहत होने वाले एमडीए 2025 के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपायुक्त के साथ-साथ सिविल सर्जन डॉ0 अशोक कुमार, भीबीडी कंसल्टेंट अरविंद द्विवेदी, वार्डन अनूपा तिर्की और पिरामल फाउंडेशन की टीम ने फाइलेरिया रोधी दवा खाई।

उपायुक्त श्री जमुआर ने बच्चियों को संबोधित किया और दवा खाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी लोग दवा खाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाए और गढ़वा को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग दें। इस दौरान विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षक और छात्राओं ने दवा खाया। इसके साथ ही सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि जिलास्तरीय पर्यवेक्षण दल द्वारा सघन मूल्यांकन और पर्यवेक्षण कराया जाए। मौके पर सभी ब्लॉक में एमडीए कार्यक्रम के प्रचार- प्रसार के लिए उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ0 श्री कुमार और भीबीडी कंसल्टेंट ने फाइलेरिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत आज से हो रही है, इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज विभिन्न बूथों पर दवा खिलाकर किया जा रहा है। 11 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक सहिया/सेविका द्वारा घर- घर जाकर दवा खिलाई जाएगी। 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, अत्यधिक बीमार व्यक्ति और गर्भवती महिला को दवा का सेवन नहीं करना है। फाइलेरिया जैसे रोग से सिर्फ दवा खाकर ही बचा जा सकता है। सभी लोग दवा जरूर खाएं, यह बिल्कुल सुरक्षित है।

इस कार्यक्रम के आयोजन में पिरामल फाउंडेशन की सक्रिय भूमिका रही। इस दौरान सिविल सर्जन, डॉ अशोक कुमार, डीपीएम नीरज भगत, डीपीसी रोहित कुमार, भीबीडी कंसल्टेंट अरविंद द्विवेदी, सतीश कुमार, मिथिलेश कुमार कुशवाहा, भीबीडी टीम और पिरामल टीम के साथ-साथ सभी शिक्षक कर्मी और बच्चियां उपस्थित रहीं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now