July 26, 2026

गढ़वा:कसौधन वैश्य समाज ने एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया

IMG-20260726-WA0007

गढ़वा:कसौधन वैश्य समाज गढ़वा के द्वारा समाज के कार्यकारिणी सदस्य निशांत कश्यप के अशोक बिहार स्थित बाउंड्री में एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण का कार्य किया गया जिसमें निम्न प्रकार के पौधे लगाए गए आम, अमरूद,जामुन,आवला, करंज सरीफा इत्यादि।।
समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कसौधन समाज के द्वारा वृक्षा रोपण का कार्य हमेशा किया जाता है । पौधारोपण कार्य कर हम सभी इसकी निगरानी कर इसे बचाने का कार्य भी करते हैं ।
पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को जागरूक होने की जरूरत है। पौधे नहीं रहेंगे तो हम सभी शुद्ध हवा नहीं ले पाएंगे।

हर शुभ कार्य में आम लोगों से अपील करते हैं कि एक पौधा अवश्य लगाएं।हम सभी को वृक्षा रोपण करने के लिए पर्यावरण परिवार गढ़वा के द्वारा पौधा उपलब्ध कराया जाता है।

मौके पर समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप, सचिव दिनेश कश्यप, कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप,उपाध्यक्ष संतोष कश्यप, मीडिया प्रभारी आशीष कश्यप, कार्यकारिणी सदस्य अराध्या कश्यप हरिओम कश्यप सतीश कश्यप रंजीत कश्यप युवा टीम के अभिषेक कश्यप सदस्य पारस कश्यप उपस्थित थे

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed