---Advertisement---

बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, नगर ऊंटारी अनुमंडल में निकाला गया फ्लैग मार्च,अमन-चैन एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

On: May 27, 2026 7:35 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर ऊंटारी अंचल पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व में नगर ऊंटारी, रमना एवं बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

फ्लैग मार्च नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र से शुरू होकर मुख्य बाजार, संवेदनशील इलाकों एवं विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए रमना एवं बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के कई हिस्सों तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल ने लोगों से शांति, भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस की मौजूदगी से बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर अंचल पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना है। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

नगर ऊंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से जिम्मेदारी के साथ पर्व मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि त्योहार भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा गड़बड़ी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में नगर ऊंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार तथा बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पहली बारिश में ही खुली नगर पंचायत की पोल, जलजमाव से जंगीपुर बस्ती टोला बना तालाब

पहले बड़े भाई के लिए मांगा था वोट, अब खुद बनेंगे दावेदार; भवनाथपुर की सियासत में नई पटकथा लिख रहे दीपक प्रताप देव

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास

रमना के छह दोषियों को सात वर्ष पुराने हत्या मामले में उम्रकैद, अदालत ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया