जमशेदपुरझारखंड

गायत्री परिवार टाटानगर युवा प्रकोष्ठ नवयुवग दल और प्रज्ञा महिला मंडल ने 251 पौधे लगाए

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर :गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मंडल के बहनोँ द्वारा RNS ITI गोविंदपुर के परिसर में 251 पौधे लगावे गए । कार्यक्रम का संचालन बैदिक मंत्रोच्चारण और पौधों का पूजन के साथ हुआ ।

इस अवसर पर भगेरिया फाउंडेशन चक्रधरपुर के प्रमुख श्री प्रमोद भगेरिया , RNS ITI के फाउंडर श्री आर एन सिंह, संस्था के निदेशक श्री सुबोध कुमार सिंह, जिला महिला प्रतिनिधि श्रीमती मंजू मोदी और पूर्व ट्रस्टी बहन रेखा शर्मा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर पौधों का पूजन किया । इसमें आम,अमरूद, कटहल,जामुन,लीची,सागवान, दालचीनी,चंदन के साथ जीवन उपयोगी औषधी पौधे भी लगाए गए । कार्यक्रम का संचालन उपजोन युवा प्रतिनिधि श्री जितेंद्र कुमार सचान ने किया । इस विराट पौधा रोपण का आयोजन प्रांतीय युवा संयोजक श्री संतोष कुमार राय के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । इस आयोजन को सफल बनाने में नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मंडल टाटानगर के साथियों का सराहनीय योगदान रहा ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।