घाटशिला उपचुनाव: भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों के जवाब में झामुमो ने भी बराबर स्टार प्रचारक उतारे
Satish Sinha
October 16, 2025 (Last updated: October 16, 2025)
जमशेदपुर : घाटशिला उपचुनाव के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों में घमासान शुरू है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने पहले 40 स्टार प्रचारकों की सूची घाटशिला उपचुनाव के लिए जारी की थी जिसके जवाब में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसे अप्रूवल के लिए चुनाव आयोग को भेजा गया है. लिस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, विधायक कल्पना सोरेन का नाम शामिल है.
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।