राष्ट्रिय

गुलाम नबी आजाद नहीं लडेंगे लोकसभा चुनाव, अनंतनाग सीट से नाम लिया वापस

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

Loksabha Election 2024:- गुलाम नबी आजाद ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। इसी के साथ उन्होंने अनंतनाग-राजौरी सीट से अपना नाम वापस ले लिया है। आजाद को उनकी ही पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। अब इस सीट पर उनकी पार्टी से एडवोकेट मोहम्मद सलीम पारे चुनाव लड़ेंगे। सलीम पारे ने कहा है कि गुलाम नबी आज़ाद ने दक्षिण कश्मीर के नेताओं के साथ बैठक की। कई चीजों पर विचार-विमर्श हुआ। आखिरकार, मेरा नाम प्रस्तावित किया गया, मैं गुलाम नबी का आभारी हूं।

अब इस सीट पर सीधा मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के बीच होगा। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता मियां अल्ताफ अनंतनाग-राजौरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने अभी तक यहां अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।