---Advertisement---

सिल्ली आसपास के क्षेत्र में रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

On: April 18, 2024 1:45 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली मुरी आसपास के क्षेत्र में बुधवार के दिन रामनवमी बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न गांव के अखाड़े में बच्चे एवं युवा वर्ग लाठी खेल तथा विभिन्न प्रकार के करतब दिखाकर सभी का मन मोह लिया। तत्पश्चात प्रत्येक गांव से जुलूस भी निकाला गया। जुलूस के दौरान राम भक्त हाथ में धार्मिक झंडा लिए हुए जय हनुमान, बजरंगबली की जय, हर हर महादेव, जय श्री राम सहित और भी भक्तियुक्त नारे लगा रहे थे। डीजे की धुन पर महिलाएं एवं पुरुष भक्तगण धीरे-धीरे थिरक भी रहे थे। जुलूस में बच्चे, बूढ़े तथा युवा वर्ग के लोग शामिल थे। मुख्य सड़कों पर समाजसेवियों के द्वारा गुड़, चना तथा शरबत की व्यवस्था की गई थी जिसका भक्तजनों ने आनंद उठाया। जुलूस के दौरान प्रशासन भी चुस्त दुरुस्त दिखी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें