गिरीडीह

गिरिडीह: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, देवघर से लौट रहे थे रांची

ख़बर को शेयर करें

गिरिडीह: बाबाधाम से जलाभिषेक कर रांची लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं. यह घटना बुधवार की अहले सुबह सरिया थाना क्षेत्र के नीमाटांड़ के पास हुई. जानकारी के अनुसार चालक को नींद आ जाने के कारण बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया. घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है. दुर्घटनाग्रस्त बस को भी क्रेन की मदद से उठा लिया गया है.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।