---Advertisement---

तमाड़: शादी समारोह से लौट रही कार तालाब में गिरी,दो की मौत

On: May 7, 2026 1:13 PM
---Advertisement---

राँची: तमाड़ थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है इस भीषण सड़क दुर्घटना में शादी समारोह से लौट रही है कर तालाब में गिर गई। कार में सवार दो युवकों के मौके वारदात पर ही मौत की खबर है।हादसा बुधवार की देर रात की है।

बताया जा रहा है कि सिल्ली के बरलंगा निवासी दो युवक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात कार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान चालाडी गांव के पास चालक का नियंत्रण कार से हट गया और तेज रफ्तार कार सीधे तालाब में जा घुसी. रात के अंधेरे में हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद तमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और चालक का संतुलन बिगड़ने की जताई जा रही है. हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now