---Advertisement---

सुनयोजित साजिश के तहत हुई शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ की हत्या,जांच में जुटी सीबीआई,मां बोली

On: May 7, 2026 11:57 AM
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल: उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में बीजेपी के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या सुनयोजित साजिश के तहत की गई है। मामले की जांच के लिए सीबीआई पहुंच गई है। मौके वारदात से सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल कायम है। चंद्रनाथ राय की मां ने कहा कि टीएमसी के लोगों ने धमकी दी थी कि 4 तारीख के बाद दिल्ली का बाप बचाने नहीं आएगा कोई नहीं बचेगा।घटना ऐसे समय पर हुई है, बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम हाल में ही आए हैं और राज्य के अलग-अलग स्थानों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त कार बरामद कर लिया है बताया जा रहा है कि कार का नंबर तो टेंपर्ड किया गया है। कार का वह असली नंबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है मौके वारदात से सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुए हैं।

बताया जाता है कि चन्द्रनाथ अपनी स्कॉर्पियो से जा रहे थे, इसी दौरान सफेद रंग की कार ने उनका पीछा किया और ओवरटेक चंद्रनाथ की गाड़ी को रोक दिया. इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने चन्द्रनाथ की गाड़ी को घेरते हुए कई राउंड फायरिंग की.पांच बाइकों पर 10 हमलावर आए थे। इस हमले में चन्द्रनाथ के सीने की बाई तरफ दिल पर दो गोलियां लगी. वहीं, उनके एक सहयोगी बुद्धदेव को गोली लगी, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है.

हमलावरों ने सीने में मारी गोली

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने चंद्रनाथ को निशाना बनाते हुए उनके सीने और सिर में गोली मारी. चिकित्सों की जानकारी के अनुसार, उनके सीने पर बाईं ओर दो गोलियां लगी हैं. सीपीआर देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका है. वहीं, उनके सहयोगी को छाती में दाईं ओर एक पेट में और एक गोली हाथ में लगी है. प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद घायल का उपचार किया गया और फिर उपचार के लिए कोलकाता रेफर किया गया है.

कैसे घटना को दिया गया अंजाम

बताया जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी के पीए चन्द्रनाथ रथ देर रात साढ़े नौ बजे के बाद निजाम पैलेस में थे. माना जा रहा है कि राजनीतिक कामधाम के चलते यहां पर वह मौजूद थे और यहां से निकलने के बाद बदमाशों ने मध्यमग्राम में उनकी कार को निशाना बनाया.

चन्द्रनाथ अपने सहयोगियों के साथ काली कार में मौजूद थे, इसी दौरान पहले उनकी कार को दूसरी गाड़ी और कई बाइकों से घेरा गया. सफेद गाड़ी से उनकी कार को रोकने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाईं. घटना के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए. सभी हमलावरों ने हेलमेट पहना था. घटना के बाद सुवेंदु अधिकारी और सुकांत मजूमदार अस्पताल पहुंच गए हैं.

चन्द्रनाथ के बारे में जानिए

जानकारी के अनुसार, चन्द्रनाथ रथ बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी का पर्सनल काम देखते थे. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह काम बॉर्डर के पार के लोगों की है. मध्यमग्राम घटनास्थल पर बड़ी संख्या में RAF और केंद्रीय बल पहुंचे हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि चन्द्रनाथ रथ पूर्वी मिदनापुर के चांदीपुर निवासी थे और सुवेंदु अधिकारी के सभी कामों की देखरेख करते थे. चन्द्रनाथ रथ चांदीपुर के ईश्वरपुर क्षेत्र के कुलुप गांव में रहते थे.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now