---Advertisement---

लड़की ने प्रेमी से बदला लेने के लिए सूप में मिलाया जहर, 5 लोगों की मौत

On: November 2, 2024 4:40 AM
---Advertisement---

नाइजीरिया: बदला लेने की सनक में इंसान कई बड़ी गलतियां कर देता है। ऐसा ही नाइजीरिया की एक लड़की से भी हो गया, जब उसने बदला लेने के चक्कर में 5 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। यहां ईडो में एक घर के कमरे में 5 लोगों की लाशें मिली हैं। हालांकि, वो 1 को ही मारना चाहती थी, पर गलती से 4 अन्य लोग भी मर गए। मरने वालों में 4 लड़के और 1 लड़की थी। नाइजीरियन आर्मी ने जांच के लिए लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की सच्चाई जब लोगों के सामने आई तो वहां मौजूद लोग दंग रह गए। कहा जा रहा है कि जिन पांच लोगों की मौत के पीछे एक लड़की जिम्मेदार है।

नाइजीरिया के डेली पोस्ट के अनुसार आरोपी लड़की उन लोगों में से एक लड़के से प्यार करती थी। हालांकि, उस लड़के से कुछ वक्त पहले उसका ब्रेकअप हो गया था। वो उस लड़के से ब्रेकअप का बदला लेना चाहती थी। इस वजह से उसने अपने पूर्व प्रेमी के काली मिर्च वाले सूप में जहर मिला दिया। जहर मिलाने के बाद उसने पूर्व बॉयफ्रेंड को वो सूप दिया। हालांकि, लड़के को नहीं पता था कि उसमें जहर है, इस वजह से उसने अपना सूप बाकी दोस्तों के साथ भी शेयर कर लिया। नतीजतन सभी की मौत हो गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर ली सीएम पद की शपथ,पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज रहे मौजूद

जमशेदपुर:सिद्धगोड़ा पत्नी बेटा बेटी हत्या रोपी रवीन्द्र ने खोला राज! मिलने बड़ा बेटा पहुंचा

जमशेदपुर:अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का विशेष आयोजन

प०बंगाल: नगर पालिका भर्ती घोटाले में ईडी का एक्शन, पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता सुजीत बोस गिरफ्तार

जमशेदपुर: योगासन स्पोर्ट एसो० के तत्वाधान में छठवां जिला स्तरीय दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न,अव्वल प्रतिभागी पुरस्कृत

जमशेदपुर:मदर्स डे पर कर्मचारियों ने मां को दिखाया अपना कार्यस्थल,एनरोज़ सैलॉन की पहल सराहना