सिल्ली :- हरि सुमित्रा प्रसाद बाल विकास विधालय लोटा में अध्यनरत छात्राओं ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता टाना भगत इंदौर स्टेडियम खेलगाँव रांची में आयोजित 07 जनवरी को झारखंड स्टेट गोजू रियू कराटे चेम्पियनशिप में किरण कुमारी ने सिल्वर मेडल एवं कुमारी बसुंधरा, माया कुमारी, प्रिती कुमारी ने ब्रोंच मेडल जीत कर लोटा गाव एवं सिल्ली का नाम रोशन किया है। झारखंड स्टेट गोजू रियू कराटे चेम्पियनशिप में विजय प्राप्त छात्राओं को कराटे प्रशिक्षक कार्तिक चन्द्र महतो एवं विधालय संचालक नरसिंह प्रजापति ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
बाल विकास विद्यालय के छात्राओं ने राज्य स्तरीय गोजू रियू कराटे चेम्पियनशिप में सिल्वर व ब्रोंच मेडल जीते










