---Advertisement---

चंपई को सीएम पद से हटाने पर गोड्डा सांसद निशिकांत बोले आंदोलन की उपज..!

On: July 4, 2024 3:58 AM
---Advertisement---

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को इंडी गठबंधन विधायक दल की बैठक हटाए जाने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि

‘आंदोलन की उपज मुख्यमंत्री @ChampaiSoren जी के साथ झामुमो ग़लत कर रही है, आज मेरे लोकसभा गोड्डा के झामुमो कार्यकर्ता मर्माहत हैं वे लगातार मुझसे मिलकर अपनी पार्टी की परेशानी बता रहे हैं । कुछ तो होगा’

https://x.com/nishikant_dubey/status/1808499050263810497?s=08

बता दें कि बुधवार को इंडी गठबंधन दल के विधायकों की बैठक हुई थी जिसमें जमानत पर जेल से छूट कर आए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाने की सहमति बनी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोनों राज भवन पहुंच गए एक ओर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया जबकि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फिर से एक बार सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया।

सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक राज भवन ने मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन को 7 जुलाई को शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है।

इधर चंपई सोरेन को हटाने पर विपक्ष अपनी रोटी सेकने की जुगत भिड़ा रहा है। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा और इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं में तरह-तरह की चर्चा होने की खबर है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें