

रांची: खनन पर्यटन न केवल हमारे राज्य की औद्योगिक ताकत को प्रदर्शित करेगा, बल्कि पर्यटकों को ऊर्जा क्षेत्र और इसके समृद्ध इतिहास पर एक अनूठा दृष्टिकोण भी प्रदान करेगा। यह ऐतिहासिक अवसर झारखंड राज्य की दूरदर्शी सोच और साहसी निर्णयों का परिणाम है। मैं आदरणीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को हार्दिक बधाई देता हूँ, जिनके नेतृत्व में झारखंड ने पर्यटन, उद्योग और सांस्कृतिक विरासत को नए आयाम देने के लिए प्रयासरत है। “यह साझेदारी झारखंड के पर्यटन सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत है। उक्त बातें पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहीं। वह सोमवार को झारखण्ड मंत्रालय स्थित कान्फ्रेंस हॉल में झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (JTDC) एवं सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के बीच खान पर्यटन (Mining Tourism) को लेकर हुए एक ऐतिहासिक समझौता (MoU) के दौरान बोल रहे थे।
JTDC और CCL के बीच हुए MOU की मुख्य विशेषताएं
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 14, 2026





