---Advertisement---

राज्य को ‘रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन’ समर्पित करने हेतु राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पीएम मोदी का जताया आभार

On: March 12, 2024 10:32 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 85 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं के शिलान्यास, समर्पण तथा 10 वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के अवसर पर राँची रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन ने राज्य को ‘राँची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन’ समर्पित करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य को यह तीसरा वंदे भारत ट्रेन है। इससे पूर्व माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘राँची-पटना वंदे भारत ट्रेन’ एवं ‘राँची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन’ प्रदान किया गया।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारा देश आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। विकास का लाभ विभिन्न सतहों पर दिख रहा है, लोगों के जीवन-स्तर में व्यापक सुधार हो रहा है। उनके विकास व कल्याणार्थ विभिन्न योजनाओं संचालित हैं। रेल कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है व रेल समय पर स्टेशन पहुँच रहे हैं। स्टेशन पर नागरिक सुविधा दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में रेल सुविधाओं में बहुत तेज गति से विस्तार हुआ है।

उक्त अवसर पर ‘राँची एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल’ का भी शुभारंभ किया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्टार हेल्थ ने रांची में ‘वैल्यू प्लस’ किया लॉन्च, 20% तक कम प्रीमियम पर किफायती स्वास्थ्य बीमा सुविधा

डीजीपी के समक्ष नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,27 नक्सलियों ने घातक हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

होटवार जेल में बंद महिला कैदी ने जेलर और जेल अधीक्षक की गंदी करतूतों की पोल झालसा के समक्ष खोली

होटवार जेल सुपरिंटेंडेंट ने महिला कैदी का किया यौन शोषण,गर्भवती!प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी का दावा,सीएम हेमंत को पत्र

वेलनेस पर फोकस के साथ आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने लॉन्च की, ‘एक्टिव युवा’ प्लान

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि