---Advertisement---

सेना का जीवन संघर्ष और बलिदान का प्रतीक – राज्यपाल

On: January 13, 2024 4:29 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज दीपाटोली कैंट, रांची में गौरवशाली भूतपूर्व सैनिक रैली (ईएसएम रैली) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिकों के बलिदान और प्रतिबद्धता ने, न केवल देश की सीमाओं की रक्षा की है बल्कि शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज की नींव भी रखी है। सेना का जीवन संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। वे साहस, ईमानदारी और देशभक्ति के लिए सबके लिए एक प्रेरणा का अहम स्रोत है। यह रैली सिर्फ एक रैली मात्र नहीं है बल्कि यह वीरता, बलिदान और अटल विश्वास का प्रतीक है, जो हमारे पूर्व सैनिकों के त्याग को दर्शाता है।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि हमारे देश के सेना देश की सुरक्षा हेतु सीमाओं पर सदैव मुस्तैद व चौकस रहते हैं, तभी हम चैन की नींद सो पाते हैं। हमें अपनी देश की सैन्य शक्ति पर बहुत गर्व है। जब भी हमारे देश पर किसी भी प्रकार की विपदा आई है, हमारे सैनिकों ने बहादुरी से डटकर सामना किया है। हमारे पूर्व सैनिक साहस, अनुशासन और समर्पण की जीवंत प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने चुनौतियों का सामना करते हुए नि:स्वार्थ भाव से हमारे देश की सेवा की है। उन्होंने सैनिकों के परिवार के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका अटूट समर्थन वह शक्ति है जो देश के इन नायकों को ऊर्जा प्रदान करता है।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘वन रैंक वन पेंशन’ लागू किया गया है। राज्यपाल महोदय ने सभी के खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर अनआर्म्ड कॉम्बैट, पाइप बैंड और गोरखा लोकनृत्य खुकुरी की भी प्रस्तुति की गयी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने