---Advertisement---

राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेमरा गांव पहुंचकर शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

On: August 7, 2025 4:58 PM
---Advertisement---

रामगढ़: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल ने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें झारखंड आंदोलन का अग्रणी और आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला महान नेता बताया। उन्होंने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनकी विचारधारा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। इस दौरान नेमरा गांव में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया