---Advertisement---

खपरियावाँ पंचायत में स्वच्छता को लेकर ग्राम सभा का आयोजन…

On: July 6, 2023 4:45 PM
---Advertisement---

हजारीबाग :- जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत खपरियावाँ पंचायत में स्वच्छता को लेकर ग्राम पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें शौचालय का मुद्दा मुख्य चर्चा का विषय बना रहा। इस चर्चा में यह देखा गया कि कौन से ग्रामीण सदस्य के यहां शौचालय नहीं है और कौन से ग्रामीण अपने शौचालय का इस्तेमाल ना करके अभी भी खुले में शौच के लिए जाते हैं।

बैठक में उपस्थित खपरियावाँ पंचायत के मुखिया राजेश गुप्ता ने स्वच्छता के प्रति संदेश देते हुवे कहा की खुले में पड़े हुए मल से भू-जल प्रदूषित होता है, साथ ही कृषि उत्पाद भी इस प्रदूषण से अछूते नहीं रहते। यही मल डायरिया, हैजा, टाइफाइड जैसी घातक बीमारियों के कीटाणुओं को भी फैलाता है। इसलिए जरूरी है की घर में शौचालय बनाए और उसका नियमित इस्तेमाल करें।

बैठक में उपस्थित उप प्रमुख विमल गुप्ता ने कहा की खुले मे शौच से पर्यावरण दूषित होता है जो हमारे खाद्य पदार्थो पर अपनी गंदगी फैला देता है जिससे बीमारिया बढ़ जाती है। इसलिए जरूरी है सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत मिशन के सही अर्थों को समझने की ओर इसे लागू करने की। बैठक में उप प्रमुख विमल गुप्ता ,पंचायत के मुखिया राजेश कुमार गुप्ता वार्ड सदस्य सीधेश्वर साव , साहिना प्रवीण, जलसहिया प्यासा देवी ,संजू साहू मनोज साहू जितेंद्र वर्मा आदि पंचायतवासी शामिल थे।

संवाददाता भास्कर उपाध्याय

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सी एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस बीपीएम में योग दिवस पर पतंजलि जिला समिति के तत्वाधान में योग महोत्सव आयोजित

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन