---Advertisement---

जमशेदपुर: इंटर क्लब मार्शल आर्ट्स बेल्ट ग्रेडिंग 2026 का भव्य आयोजन

On: April 27, 2026 5:43 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिले में झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर द्वारा इंटर क्लब मार्शल आर्ट्स बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन गुरु गोबिंद सिंह स्कूल के हॉल में सफलतापूर्वक किया गया।झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर, जो भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय में पंजीकृत है तथा फिजिकल फिटनेस लाइफटाइम मार्शल आर्ट्स ऑर्गनाइजेशन से संबद्ध है। यह सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा समर्थित है और फिट इंडिया – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा मान्यता प्राप्त है। परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहा। इस कठिन परीक्षा में लगभग 80 से 100 बच्चों ने भाग लेकर अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।परीक्षा का संचालन झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के वरिष्ठ ब्लैक बेल्ट सदस्यों द्वारा किया गया, जिनमें विशाल गौरव, हर्षिता, मैंदी हेम्ब्रम, निराजन सिंह, अभि कुमार और अक्षिता सिंह शामिल रहे।ग्रेडिंग परीक्षा के दौरान हर कलर बेल्ट के विद्यार्थियों की पूमसे (Poomsae) की परीक्षा ली गई।
जूनियर बेल्ट (येलो बेल्ट, ग्रीन बेल्ट, ग्रीन वन और ब्लू बेल्ट) के विद्यार्थियों के लिए पटरा ब्रेकिंग कराई गई।
सीनियर बेल्ट (ब्लू वन बेल्ट, रेड बेल्ट और रेड वन बेल्ट) के विद्यार्थियों के लिए ईंट तोड़ने (ब्रिक ब्रेकिंग) की परीक्षा आयोजित की गई।साथ ही ताली ब्रेकिंग जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों के विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य रही।
इस ग्रेडिंग परीक्षा में टेल्को सेल्फ डिफेंस अकादमी, दयाल सिटी मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर, गोविंदपुर मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर (राम मंदिर), पी टाइप मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर और समीक्षा फिटनेस अकादमी की शाखाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर द्वारा मास्टर सुनील कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। वे जे.एम.टी.सी के हेड कोच और संस्थापक हैं तथा दक्षिण कोरिया के कुक्किवॉन से ब्लैक बेल्ट 5वीं डैन और मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक हैं। कार्यक्रम की देखरेख श्रीमती नीलम ने की, जो झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर की अध्यक्ष और सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन ऑफ झारखंड की अध्यक्ष हैं।
इस अवसर पर खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों में काफी उत्साह देखा गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमरजीत सिंह राजा उपस्थित रहे, जो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के उपाध्यक्ष हैं उनके साथ अन्य अतिथि भी इस कार्यकम में उपस्थित रहें- श्री राजेश थापा (मार्शल आर्ट्स ब्लैक बेल्ट इंस्ट्रक्टर, जमशेदपुर) जिन्होंने चीफ एग्जामिनर की भूमिका भी इस परिक्षा में निभाई, श्री इन्द्रजीत सिंह (सोशल वर्कर) और श्री बिकाश गुप्ता (सोशल वर्कर)। परीक्षा के सफल संचालन में योगेश कुमार, चंदना महतो, अनन्या शर्मा, आस्था चौहान, अरात्रिका पंडित, अवंतिका प्रताप और रुद्रांश चतुर्वेदी का विशेष योगदान रहा, और कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना के साथ हुआइस अवसर पर खिलाड़ियों में काफी उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। अभिभावकों और प्रशिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की ग्रेडिंग परीक्षाएँ विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल, अनुशासन, आत्मरक्षा क्षमता और मानसिक दृढ़ता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सफल प्रतिभागियों को उनकी नई बेल्ट के लिए बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम ने क्षेत्र में मार्शल आर्ट्स के प्रति बढ़ती जागरूकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को एक नई दिशा देने का कार्य किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now