जमशेदपुर:स्वर्गीय मदनलाल वर्मा जी की पुण्य स्मृति में आयोजित गायत्री परिवार का 63वां रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक , बिस्टुपुर में संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम प्रातः 7:00 बजे से विश्व कल्याण की भावना से गायत्री महायज्ञ में आहुतियां प्रदान कर रक्तदान शिविर के सफलता की प्रार्थना की गई तत्पश्चात प्रातः 9:00 बजे उपस्थित मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू विशिष्ट अतिथि श्री नवीन चंद्र दास, एरिया इनचार्ज, रूलर एंड ईस्ट zone ,टाटा स्टील फाउंडेशन, श्री आनंद प्रकाश वर्मा श्री आर के सिन्हा के साथ देव आवाहन करते हुए दीप प्रज्वलन कर विधिवत शिविर का शुभारंभ किया गया श्रीमती पूर्णिमा साहू ने रक्तदान के महत्व की व्याख्या करते हुए आयोजित शिविर की सराहना की एवं सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कार्य करने के लिए गायत्री परिवार को धन्यवाद दिया उपस्थित भाजपा के श्री पवन अग्रवाल श्री विजय श्रीवास्तव श्री एमके वर्मा श्रीमती रेणु सिन्हा श्रीमती नेहा वर्मा श्री पवन कुमार वर्मा श्रीमती सीमा श्रीवास्तव एवं श्रीमती रीना वर्मा ने भी शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।
ज्ञात हो कि वर्ष 2006 से लगातार चल रहे क्रम में गायत्री परिवार का यह 63वां रक्तदान शिविर था जिसमें कुल 166 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल के साथ-साथ जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के सभी मेंबर्स का सराहनीय योगदान रहा।







