---Advertisement---

गढ़वा में ‘सियाराम स्वीट्स एंड रेस्ट्रो’ का भव्य आगाज़: नगर परिषद अध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन

On: July 11, 2026 8:42 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जब किसी शहर में सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि भरोसे और स्वाद की नई शुरुआत होती है, तब वह शहर भी अपने विकास की एक नई कहानी लिखता है। गढ़वा के लोगों के लिए शनिवार का दिन कुछ ऐसा ही खास और मिठास भरा रहा। शहर के चिनिया मोड़ स्थित टाउन हॉल के सामने ‘सियाराम स्वीट्स एंड रेस्ट्रो’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने विधिवत फीता काटकर किया।

इस भव्य उद्घाटन के साथ ही गढ़वा वासियों को एक ऐसा नया ठिकाना मिल गया है, जहां अब उन्हें रांची, पटना, लखनऊ और बनारस के स्वाद का आनंद अपने ही शहर में उठाने को मिलेगा।

गढ़वा के लोगों को अब अच्छी मिठाइयों के लिए नहीं जाना होगा बड़े शहर: आशीष सोनी

उद्घाटन के अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने कहा कि गढ़वा लगातार तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। अब यहां के लोगों को बेहतरीन और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयों के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने पूरा विश्वास जताया कि ‘सियाराम स्वीट्स एंड रेस्ट्रो’ शहरवासियों को उत्तम गुणवत्ता और पूर्ण शुद्धता के साथ मिठाइयां उपलब्ध कराएगा।

अध्यक्ष ने प्रतिष्ठान के संचालक दोनों भाइयों विनय केशरी उर्फ डिम्पल केशरी एवं विमल केशरी उर्फ नेपाली की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों भाई ‘लव-कुश’ की जोड़ी की तरह पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं। इससे पहले भी उनका ‘काव्या रेस्टोरेंट’ लोगों के बीच अपनी एक अलग और विश्वसनीय पहचान बना चुका है।

उन्होंने संचालकों से आग्रह किया कि वे मिठाइयों की गुणवत्ता और शुद्धता से कभी कोई समझौता न करें, ताकि लोग खुद तो आएं ही, साथ ही अपने परिचितों को भी यहां लेकर आएं। इसके साथ ही उन्होंने गढ़वा वासियों से अपील की कि वे स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा देने में सहयोग करें और यहाँ का स्वाद ज़रूर चखें।

लखनऊ, पटना और बनारस के कारीगर बिखेरेंगे स्वाद का जादू

प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर विनय केशरी उर्फ डिम्पल केशरी ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य सिर्फ मिठाई बेचना नहीं, बल्कि लोगों को ऐसा बेजोड़ स्वाद देना है जो उन्हें बार-बार यहाँ आने के लिए आकर्षित करे। उन्होंने खासियत बताते हुए कहा कि प्रतिष्ठान में मिलने वाली सभी मिठाइयां पूरी तरह इन-हाउस (घर में) तैयार की जाती हैं और किसी भी प्रकार के बाहरी रेडीमेड उत्पाद का उपयोग यहाँ नहीं होता है।

मिठाइयों की प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए लखनऊ, पटना और बनारस से विशेष एवं अनुभवी कारीगरों को बुलाया गया है। हर मिठाई को शुद्ध घी, उत्तम गुणवत्ता वाले काजू और एकदम ताजे दूध से तैयार किया जाता है, ताकि ग्राहकों को स्वाद के साथ-साथ सेहत और शुद्धता का भी पूरा भरोसा मिल सके। उन्होंने गढ़वा की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे एक बार प्रतिष्ठान में जरूर आएं, मिठाइयों का स्वाद लें और अपना स्नेह व आशीर्वाद प्रदान करें।

समारोह में उमड़ी भीड़, दी बधाई

उद्घाटन समारोह के दौरान शहर के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, प्रतिष्ठित व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता और आम शहरवासी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों ने नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर दोनों संचालक भाइयों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now