---Advertisement---

कुटाम ग्राम में राधा रमण जी की भव्य झांकी एवं नगर संकीर्तन का आयोजन

On: November 6, 2025 8:24 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्तिवेदान्त विद्याभवन गुरुकुल, कुटाम के तत्वावधान में राधा रमण जी की भव्य झांकी एवं नगर संकीर्तन का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।पूरे ग्राम में भक्तिमय वातावरण छा गया।झांकी में भगवान श्री राधा रमण जी की अलौकिक छवि ने सभी भक्तों का मन मोह लिया संकीर्तन दल ने पूरे ग्राम में हरिनाम संकीर्तन करते हुए प्रभु का स्वागत किया। भगवान के स्वागत हेतु ग्रामवासियों ने पूरे गांव को रंग-बिरंगी रंगोली,दीपों एवं फूलों से सजाया, जिससे सम्पूर्ण ग्राम में आध्यात्मिक उल्लास का माहौल बन गया।इस अवसर पर भक्तिवेदान्त विद्याभवन गुरुकुल के संस्थापक श्रीमान दास गदाधर प्रभु,सुबल प्रभु,स्टोक कृष्ण प्रभु, मंगलगोप प्रभु, ग्राम प्रधान गोवर्धन सिंह मुंडा,भूतनाथ मंडल तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव,हद हो गई,संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला उतरे सत्ता पक्ष के प्रचार में!वीडियो वायरल

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई