---Advertisement---

झारखंड में बढ़ रहे गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के मामले, एक और संदिग्ध RIMS में भर्ती

On: February 2, 2025 9:36 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में गुइलेन बैरे सिंड्रोम (Guillain Barre Syndrome) का दूसरा संदिग्ध मामला सामने आया है। कोडरमा की सात वर्षीय बच्ची को गंभीर अवस्था में रिम्स में भर्ती कराया गया है। बच्ची को पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती किया गया है। उसका इलाज डॉ सुनंदा झा की देखरेख में चल रहा है। वर्तमान में बच्ची को हाई फ्लो नेजल ऑक्सीजन में रखा गया है। पीडियाट्रिक वेंटिलेटर की व्यवस्था भी की गई है। जानकारी के अनुसार बच्ची कुछ दिन पहले परिजनों के साथ मुंबई गयी थी। वहां बीमार पड़ने पर उसका इलाज भी चला था। बच्ची के परिजन पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराने ले गये थे, लेकिन राशन कार्ड नहीं होने की वजह से आयुष्मान योजना के तहत उसको भर्ती नहीं लिया गया। इसके बाद डब्लूएचओ (WHO) द्वारा संपर्क साधा गया। अब रिम्स में बच्ची का इलाज चल रहा है।

बता दें कि कोडरमा की रहने बच्ची अपने परिवार के साथ 22 जनवरी के आसपास महाराष्ट्र से झारखंड आई थी। जिसके बाद बच्ची की तबीयत अचानक खराब होने लगी। इसके बाद उसे रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां टेस्ट में जीबीएस का लक्षण पाया गया।

उल्लेखनीय है कि बालपन हॉस्पिटल में इस बीमारी से पीड़ित रांची निवासी एक बच्ची का पहले से ही इलाज चल रहा है, उसकी स्थिति ठीक नहीं है। 19 जनवरी से ही उसका इलाज चल रहा है। डॉ. राजेश कुमार की देखरेख में बच्ची का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे का परिवार कुछ दिन पहले महाराष्ट्र गया था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का तीखा हमला, बोले चुनाव प्रभावित करने के लिए मीट भात और बांटें पैसे

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जामताड़ा: चाय नाश्ते की दुकान में युवक के मुंह में नकाबपोश अपराधियों ने तीन गोली मारी, मौत, मची सनसनी

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे