
मझिआंव: मझिआंव के चन्द्री स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर अखंड ज्योति एवं माता भगवती देवी शर्मा के 100वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे धूमधाम से गुरुपूर्णिमा का त्योहार मनाया गया. इस अवसर पर 05कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. साथ ही नशा एवं दहेज प्रथा के विरोध में छात्राओं द्वारा लघु लघु नाटिका का मंचन किया गया. इसके पूर्व वेदमाता गायत्री, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती तथा माता दुर्गा की पूजा अर्चना की गई.इस दौरान गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह,सुनीता कुमारी एवं मुश्कान कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से द्वारा कर्मकांड सम्पन्न कराया गया. इसके बाद गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा एवं वेदमाता गायत्री की आरती की गई.और माता जी को 56भोग लगाया गया. इस अवसर पर ब्रह्मवादिनी टोली, धर्मशीला देवी,सीमा दुबे, सरस्वती सोनी, संतोषी देवी, रानी देवी, स्वेता कुमारी मुश्कान कुमारी, सुनीता चौरसिया,रिंकी देवी, सारो देवी एवं सोनम कमलापुरी को गायत्री महामंत्र की पट्टिका देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा दोपहर बाद भजन कीर्तन कार्यक्रम किया गया. साथ ही महाप्रसाद तथा भंडारा का आयोजन किया गया.इस दौरान गढ़वा के गायत्री परिजन समीर सागर द्वारा गायत्री शक्तिपीठ में स्वच्छ जल हेतु आरो मशीन लगाया गया.
मौके परउपस्थित लोग
गायत्री परिवार के गढ़वा जिला ट्रस्टी सह केंद्रीय टोली सदस्य अच्युतानंद तिवारी, युवा मंडल के जिला संयोजक बिरेंद्र सोनी, अशोक चौरसिया, सुनीता चौरसिया,शिव प्रसाद,बेचन राम, देवमुनि विश्वकर्मा, बंशी साव, पारस मिस्त्री,राम बेलाश प्रसाद, सहित सैकड़ों गायत्री परिजन उपस्थित थे.




