---Advertisement---

पलामू:जंगल में बकरी ढूंढने गई नाबालिग मासूम का रेप,हुई बेहोश

On: January 19, 2025 10:43 AM
---Advertisement---

पलामू:लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में जंगल में बकरी ढूंढने गई एक नाबालिग लड़की से दो हवसी दरिंदों ने इस कदर सामूहिक दुष्कर्म किया कि वह बेहोश हो गई उसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार बताया जा रहा है। परिजनों ने नाबालिग को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

लेस्लीगंज थाना पुलिस के अनुसार नाबालिग अपनी बकरी को खोजने के लिए जंगल में गई हुई थी।इसी क्रम में नजीर अंसारी नाम के युवक ने नाबालिग से कहा कि जंगल में बकरी पहाड़ी के दूसरी तरफ गई। पहाड़ी की दूसरी तरफ रज्जाक अंसारी और मनव्वर अंसारी पहले से मौजूद थे। रज्जाक और मनव्वर ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन शोर मचाने के बाद रज्जाक मौके से फरार हो गया।जबकि मनव्वर ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद नाबालिग बेहोश हो गई थी।

काफी देर तक जब नाबालिग घर नहीं लौटी तो उसके परिजन उसे खोजते हुए जंगल गए।जंगल में परिजनों ने नाबालिग को बेहोश हालत में पाया।किसी तरह जब परिजनों ने उसे होश में लाया तो लड़की ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

लेस्लीगंज के थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता के मुताबिक पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए बताया कि आरोपी मनव्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पूरे मामले में पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now