शिवलोक परिसर में गूंजा हर- हर महादेव, गायक कमल नयन पाण्डेय के अनुपम भक्तिमय प्रस्तुति ने दर्शकों को मोहा
Satish Sinha
August 21, 2026 (Last updated: August 21, 2026) 1 minute read
देवघर :श्रावण के दिव्य श्रृंगार से सजी, झारखंड के नाथ बाबा बैधनाथ की पावन नगरी देवघर के स्थानीय शिव लोक परिसर में राजकीय श्रावणी मेला -2026 के पावन अवसर पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में गायक कमल नयन पाण्डेय के भोला बाबा के भक्तिमय गीत “ए शंभू बाबा ” के अनुपम प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया । दर्शक मुंबई से आए संतोष बम की फरमाइश पर बोल बम के गीत “हाथी ना घोड़ा, ना कोनो सवारी,पैदल ही आयबो बाबा……. पर दर्शक भक्ति में झूम उठें , और भक्ति रस में डूब गए। हर-हर महादेव व बोलबम के गूंजो से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम को दर्शको ने खूब सराहा ।
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।