---Advertisement---

हरियाणा:हांसी में दिनदहाड़े जिम संचालक को गोलियों से भूना,सनसनी,लॉरेंस बिश्नोई गैंग!

On: June 11, 2026 11:00 AM
---Advertisement---

हरियाणा:हरियाणा के हिसार जिले के हांसी शहर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब फव्वारा चौक (कपिल चौक) के पास अज्ञात हमलावरों ने एक जिम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने तकरीबन 10 राउंड फायरिंग की है।घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।
जानकारी के अनुसार, जिम संचालक कपिल उर्फ दीपक रोज की तरह युवाओं को मॉर्निंग फिटनेस ट्रेनिंग दे रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और कुछ ही सेकंड में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे कपिल गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। सिर और पीठ में गोली लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
फायरिंग के दौरान पास में मौजूद शिखा नामक युवती भी छर्रे लगने से घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में हमलावरों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मामले की तह तक पहुंचने के लिए सीआईए और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीमों को भी लगाया गया है।
मृतक कपिल मूल रूप से जींद जिले के दमलवाला गांव का निवासी था और फिलहाल हांसी के शांति नगर क्षेत्र में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत रंजिश समेत विभिन्न पहलुओं को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित एंगल पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now