रांची

रांची: शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए रातु रोड दुर्गा मंदिर में किया गया हवन-पूजन

ख़बर को शेयर करें

रांची: 30 जून को रांची के रातु रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर मे झामुमो रांची द्वारा हवन पूजन कर आदरणीय दिशाेम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं सकुशल वापसी के लिए हवन पूजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय जी उपस्थित हुए।

हवन पूजन के सफल संचालन में मुख्य रूप से आशुतोष वर्मा एवं विक्की यादव का अहम योगदान रहा। इस हवन पूजन मे केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, जिला संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, धर्मेंद्र सिंह, सोनू मुंडा, आदिल इमाम, जनक नायक, डॉ तालकेश्वर महतो, कुदूस अंसारी, आफताब आलम, अरुण वर्मा, विक्की यादव, सोहेल खान, प्रदीप मिर्धा, आशुतोष वर्मा, सज्जाद अंसारी, अंकिता वर्मा, महादेव मुंडा, जीत गुप्ता, पुष्पा बरदेवा, अनमोल रतन सांचा, कयूम अहमद शामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।