---Advertisement---

हजारीबाग : एबीवीपी ने मनाई वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती, रानी दुर्गावती का बलिदान और साहस सदैव प्रेरणा देता रहेगा – प्रभात कुमार

On: October 5, 2023 2:04 PM
---Advertisement---

संवाददाता ꫰ भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग इकाई के द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वी जयंती मनाई गई। जयंती के शुभ अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक, स्वराज और स्वधर्म के लिए लड़ते हुए अपना बलिदान देने वाली वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। प्रभात ने कहा कि आज की बहनों को उनसे प्रेरणा लेकर देश और राष्ट्र के लिए आगे आकर कार्य करना चाहिए। आज हमारे देश की महिला हर क्षेत्र में आगे जा रही है।रानी दुर्गावती जी का शासन केवल मुगलों के खिलाफ वीरता के लिए ही नहीं उनके जनकल्याणकारी कार्यों के लिए भी याद रखा जाएगा। विद्यार्थी परिषद हर साल उनकी जयंती मनाती है, ताकि लोग रानी दुर्गावती से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े। मौके पर प्रादेशिक विश्वविद्यालय संयोजक व पूर्व विभावि छात्र संघ अध्यक्ष रितेश यादव, प्रेम कुमार, शेखर शर्मा,विशाल गुप्ता, आशुतोष यादव,प्रशांत कुमार, सौरव कुमार,विकाश यादव,मोनिका सिंह, गौरी,ज्योति,दीपा,निशा पांडेय, खुशबू कुमारी, काव्या,मनीषा कुमारी, प्रिया,पूजा कुमारी, रितु,अंकिता कुमारी,ऋतिक, मुसरफ आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित