---Advertisement---

रांची: सीसीएल के जन आरोग्य केंद्र में 181 लोगों की स्वास्थ्य जांच

On: December 12, 2025 10:30 PM
---Advertisement---

रांची: सीसीएल जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा आज चुटिया स्थित कमलू तालाब परिसर में निःशुल्क एनीमिया स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 181 लोगों की जांच की, जिनमें 35 लोग एनीमिया से ग्रसित पाए गए। सभी मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और हाइपरटेंशन की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही, सभी लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज) सहित डॉ. अनिता होरो, डॉ. दीपाली, डॉ. आशिमा, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. मेघा, मुन्ना कुमार सिंह, कमलेश पंडित तथा पारा- मेडिकल टीम के सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ज्ञात हो कि सीसीएल जन आरोग्य केंद्र लगातार समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए इस प्रकार के जनसेवी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के आयोजन के प्रति प्रतिबद्ध है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!