राष्ट्रिय

कोरोना की वजह से बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले – स्वास्थ्य मंत्री, मनसुख मांडविया

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता

केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि देश में हार्ट अटैक के मामले कोरोना वायरस की वजह से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पहले कोविड का सामना करना पड़ा था। उनमें हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का रिस्क हो सकता है। मनसुख मांडविया ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि जो व्यक्ति गंभीर रूप से कोरोना वायरस का शिकार हुए थे उन्हें हार्ट अटैक से बचने के लिए एक या दो साल तक अत्यधिक परिश्रम करने से बचना चाहिए।

वर्कआउट से बचें

सफदरजंग हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर दीपक कुमार सुमन बताते हैं कि जिन लोगों को कोरोना वायरस ने गंभीर रूप से बीमार किया था उन लोगों को हैवी वर्कआउट करने से बचना चाहिए। ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह के हिसाब से ही एक्सरसाइज करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्सरसाइज के दौरान शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ जाती है, फेफड़ों पर प्रेशर पड़ता है और हार्ट भी तेजी से ब्लड पंप करने लगता है। अगर हार्ट में कोरोना की वजह से या किसी और वजह से ब्लड क्लाट बना हुआ है तो हैवी वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आने का खतरा है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।