---Advertisement---

पूर्वी सिंहभूम जिले में 15 जुलाई को हेवी रेन का अलर्ट,रेड जोन घोषित, स्कूलों की छुट्टी

On: July 14, 2025 4:56 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:मौसम विभाग ने 15 जुलाई को जिले में भीषण/लगातार भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की है। पूर्वी सिंहभूम को रेड जोन में चिन्हित किया है। जन-जीवन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 15 जुलाई को कक्षा 12 तक संचालित सभी सरकारी/निजी/अल्पसंख्यक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।जमशेदपुर के तमाम स्कूल कल यानी 15 जुलाई को बंद रहेंगे।


जिले के डीसी कर्ण सत्यार्थी के आदेश से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जारी आदेश के अनुसार जिले में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने भारी बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा ठनका भी गिर सकता है। बारिश और ठनका से किसी तरह की अनहोनी न हो, इसको लेकर डीसी ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। अधिसूचना के मुताबिक मौसम विभाग ने 15 जुलाई को जिले में मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए जमशेदपुर को रेड जोन में चिन्हित किया है। जन-जीवन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 15 जुलाई को कक्षा 12 तक संचालित सभी सरकारी/निजी/अल्पसंख्यक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,10 दिनों में पांच लोगों की मौत से हड़कंप

जमशेदपुर: चाकू बाजी में घायल हिमांशु की मौत,भड़के लोगों का सड़क जाम,पुलिस पर सवाल!

रंका:डॉ असजद घर घर जाकर पिला रहे हैं बच्चों को पोलियो की दवा और कर रहे हैं जागरूक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त गंभीर,निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई

आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ प्रभु,माता शुभद्रा,बलभद्र प्रभु,सुदर्शन, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा संपन्न

अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र