July 26, 2026

झारखंड के इन जिलों में 7-10 अगस्त तक भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

image_editor_output_image1384165554-1754537745198.jpg

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 7 से 10 अगस्त के बीच झारखंड के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी एवं उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में गुरूवार से मानसून की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इससे चार दिनों के दौरान रांची समेत राज्य के ऊपर घने बादल छाए रहेंगे। इन चार दिनों के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सात से नौ अगस्त तक कोल्हान और संताल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, बोकारो और धनबाद में भारी बारिश हो सकती है।

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर में 41.6 मिमी, गोड़्डा में 37, दुमका 25.2 और धनबाद में 19.4 मिमी बारिश हुई। राज्य में एक जून से लेकर पांच अगस्त तक 810.1 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य वर्षापात 559.8 मिमी से 45 फीसदी अधिक है। जबकि रांची में इस अ‌वधि में 1010.5 मिमी बारिश हुई जो कि सामान्य वर्षापात 579.8 किमी से 74 फीसदी अधिक है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed