---Advertisement---

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव अध्यक्ष पद के लिए हिदायत की पत्नी नौसीन खान जीती,जानें मानगो का ताजा हाल

On: February 27, 2026 7:26 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव अध्यक्ष पद पर हिदायत खान की पत्नी नौशीन खान ने परचम लहराया। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह को हराया है। कड़ी सुरक्षा के बीच जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मतगणना जारी है।

जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत के मतों की गणना शुरू कर दी गई है। जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 6 के मत गिने जा रहे हैं।

मानगो नगर निगम के काउंटिंग स्थल पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह के पति और उनके काउंटिंग एजेंट बैठे हुए हैं। इसके अलावा, निर्दलीय उम्मीदवार जेबा खान के पति फिरोज खान भी मौजूद हैं।दूसरे चरण की मतगणना पूरी होने के पश्चात मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता कुल 18833 मत प्राप्त कर सबसे आगे चल रही हैं, जबकि उनकी निकटतम प्रत्याशी संध्या सिंह 15,358 मतों के साथ 3475 मतों से पीछे चल रही हैं.

दूसरे राउंड की मतगणना के आंकड़े इस प्रकार रहे

1. इंदिरा सुन्डी- 299

2. कुमकुम श्रीवास्तव – 720

3. जेबा कादरी- 396

4. पार्वती देवी- 135
5.5. प्रतिभा रानी- 162

6. वनिता सहाय – 400

7. राईमुनी सुण्डी- 319

8. लक्की सिंह- 217

9. शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान- 1969

10. संध्या सिंह- 7480

11. सुधा गुप्ता- 9289

12. सुशीला सिंह- 1271

13. सोनामुनी सोरेन – 132

मानगो नगर निगम के लिए अब काउंटिंग शुरू हो गई है। रुझान आना शुरू हो जाएगा। जुगसलाई वार्ड नंबर 4 से राहत हुसैन उर्फ मोना 1120 वोटों से जीते। राहत हुसैन को 1370 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 250 मत मिले।

मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 9 बालिगुमा से राजेश सिंह 464 वोट से जीते। मानगो के वार्ड नंबर 6 डिमना बस्ती इलाके से रविंद्र सिसोदिया वार्ड पार्षद पद के लिए जीते।

जुगसलाई नगर परिषद में वार्ड नंबर 1 से वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार शेख अब्दुल अज़ीज़ जीते। वार्ड नंबर 2 से वार्ड पार्षद उम्मीदवार मोहम्मद इरशाद हैदर और वार्ड नंबर तीन से जगदीश सिंह जीते। जुगसलाई नगर परिषद में वार्ड नंबर 1 से वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार शेख अब्दुल अज़ीज़ जीते।

मानगो नगर निगम रुझान में पहले राउंड का हाल

सोनामुनी सोरेन- 222

इंदिरा सुन्डी- 374

कुमकुम श्रीवास्तव- 601
3.जेबा कादरी- 416

पार्वती देवी- 222

प्रतिभा रानी- 160

बनिता सहाय- 538

राईमुनी सुण्डी- 418

लक्की सिंह- 249

शाइसता परवीन
उर्फ जेबा खान- 1523

संध्या सिंह- 7878

सुधा गुप्ता- 9544

सुशीला सिंह- 1483

भाजपा समर्थित संध्या सिंह चल रहीं पीछे
मानगो नगर निगम में चल रही प्रथम चक्र की मतगणना समाप्त हो गई है। प्रथम चक्र की मतगणना के खत्म होने के बाद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता 1666 मतों से आगे चल रही हैं। सुधा गुप्ता को 9544 वोट मिले हैं। भाजपा समर्थित उम्मीदवार नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह को 7878 मत मिले हैं। निर्दलीय उम्मीदवार कांग्रेस से निष्कासित जेबा खान को 1523 वोट मिले हैं। भाजपा से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहीं कुमकुम श्रीवास्तव को 601 मत मिले हैं। जेबा कादरी को 416, पार्वती देवी को 222 और वनिता सहाय को 538 वोट मिले हैं।

जुगसलाई में वार्ड सदस्य पद के विजेता उम्मीदवारों को दिए गए सर्टिफिकेट

जुगसलाई नगर परिषद में वार्ड नंबर 1 से वार्ड पार्षद पद के विजेता उम्मीदवार शेख अब्दुल अज़ीज़, वार्ड नंबर 2 से वार्ड पार्षद विजेता उम्मीदवार मोहम्मद इरशाद हैदर, वार्ड नंबर चार से वार्ड पार्षद पद के विजेता उम्मीदवार राहत हुसैन और वार्ड नंबर तीन से जगदीश सिंह को सर्टिफिकेट दिया गया। मानगो नगर निगम वार्ड नंबर 10 से वार्ड पार्षद उम्मीदवार जितेंद्र सिंह विजयी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now