---Advertisement---

झारखंड सरकार की ऐतिहासिक पहल, एसटी वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को अब राज्य में ही मिलेगी नि:शुल्क नीट–जेई कोचिंग

On: October 7, 2025 10:14 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

रांची: झारखंड सरकार ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक पहल की है। अब राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थी मेडिकल (नीट) और इंजीनियरिंग (जेई) जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए राज्य से बाहर नहीं जाएंगे। सरकार ने कोटा के प्रतिष्ठित मोशन एजुकेशन संस्थान के सहयोग से रांची में ही नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की है।

कोचिंग कक्षाएं रांची के हिंदपीढ़ी स्थित कल्याण विभाग के भवन में चलाई जाएंगी। योजना के पहले चरण में 300 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिन्हें शैक्षणिक योग्यता और निर्धारित मापदंडों के आधार पर चुना गया है।

इस योजना की जिम्मेदारी अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को सौंपी गई है। विभाग ने मंगलवार को कोचिंग संस्थान को कार्य आदेश जारी कर दिया है।

कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने इस पहल को राज्य के लिए “शिक्षा क्षेत्र में मील का पत्थर” बताया। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अवसर और मंच मिलना बेहद आवश्यक है। झारखंड के बच्चे भी आईआईटी, ऐआईएमएस और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई कर सकें, इसके लिए उन्हें उचित संसाधन और माहौल देना सरकार की जिम्मेदारी और प्राथमिकता है।

मंत्री ने कहा कि राज्य में कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी संसाधनों और मार्गदर्शन के अभाव में पीछे रह जाते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी गरीब विद्यार्थी बेरोजगार होकर न लौटे, बल्कि आत्मविश्वास और सफलता के साथ समाज में अपनी पहचान बनाए।

चमरा लिंडा ने कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी के साथ छात्रावास, पुस्तकालय और भोजनालय का निरीक्षण किया तथा सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार यूपीएससी और अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को दिल्ली भेजने की योजना भी बना रही है।

पहले चरण में इस योजना का लाभ एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगा, इसके बाद एससी और ओबीसी वर्ग को भी जोड़ा जाएगा।

मंत्री ने कहा झारखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें दिशा, अवसर और संसाधन देने की। आज का युग प्रतिस्पर्धा का है, और हमें अपने विद्यार्थियों को संसाधनों और मार्गदर्शन से सशक्त बनाना होगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह