झारखंड

डाल्टनगंज से नगर उटारी के बीच टिकट चेकिंग में रचा इतिहास, एक्सप्रेस ट्रेनों में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में 360 बेटिकट यात्री पकड़ाएं, जुर्माना

झारखंड वार्ता

डाल्टनगंज।रेलवे:- धनबाद रेलखंड के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन से नगर उटारी के बीच लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों अहमदाबाद एक्सप्रेस, टाटा-जम्मू तवी, शक्तिपूंज, पलामू एक्सप्रेस, सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिविशेष टिकट चेकिंग चलाया गया। सीआईटी बीएम पांडेय के नेतृत्व में चलाए गया विशेष चेकिंग अभियान में 360 बेटिकट यात्रियों को अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से राजस्व 2 लाख 7 हजार 800 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। इससे पूर्व अधिकतम 305 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा गया था और उनसे 263670 रुपए राजस्व के रूप में वसूली की गई थी।

सीआईटी श्री पांडेय ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के सभी ऊर्जावान साथियों के अथक प्रयास से लगातार अभियान चलाया जा रहा है, लोग जागरूक भी हो रहे हैं। ज्यादातर यात्री टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं यह बहुत अच्छी बात है। आलाधिकारियों के दिशा निर्देश पर शनिवार की रातभर लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में गहनता से जांच की गई। जिसमें इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी। विशेष चेकिंग अभियान में टीटीई कुमार अजय, भरतलाल, दिलीप कुमार, रविन्द्र कुमार दुबे, शशिकांत, बैकुंठ यादव के अलावे आरपीएफ के कई जवान शामिल थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!