झारखंडलातेहार

आठ लाख का इनामी नक्सली अघनु गंझू गिरफ्तार, दर्ज हैं 78 मामले

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता

लातेहार: लातेहार पुलिस ने नक्सलियों के सब जोनल कमांडर अघनु गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। अघनु के ऊपर 8 लाख का इनाम घोषित था, जिसमें से 5 लाख झारखंड सरकार ने और 3 लाख NIA ने घोषित किया था। लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस ने अघनु को चंदवा थाना क्षेत्र के बेतर के जंगलों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि बेतर के जंगलों में नक्सलियों का एक दस्ता भ्रमणशील है, इस सूचना के आधार पर एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी पर अघनु गंझू को गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। अघनु के ऊपर 78 मामले दर्ज हैं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।