---Advertisement---

टाटा मोटर्स सेवानिवृत्त कर्मियों का यूनियन परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह

On: March 9, 2026 7:03 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में शनिवार को मासिक विदाई सह सम्मान समारोह यूनियन के गोपेश्वर हॉल में आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न डिवीजनों से सेवानिवृत्त कर्मी अपने परिवार जनों के संग कार्यक्रम में शिरकत किये। यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , बीके शर्मा, एच एस सैनी , अनिल शर्मा, अजय भगत, एमके सिंह, एस एन सिंह समेत तमाम यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर , आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद के द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके कार्यरत क्षेत्र के कमेटी मेंबर्स व यूनियन पदाधिकारियों की उपस्थिति में शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर कर सम्मानित किया गया। श्री प्रसाद समेत अन्य यूनियन पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं दी गई तथा सबों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी आप सबों से संबंध बना रहे तथा यूनियन को आपका सुझाव मिलता रहे यह मैं आशा करता हूं। मैं भरोसा दिलाता हूं यूनियन में आपका मान – सम्मान सदैव बना रहेगा। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बारी – बारी से अपने – अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीके शर्मा ने किया।
निम्न सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित।
टीएमएल ड्राइव लाईन से महेश कुमार सिंह, जीएस खान , विश्वजीत दास , सुरोजीत मुखर्जी, दिपांकर बरूआ, राम पुकार प्रसाद , माखन माझी ।‌
इंजन से अरूण कुमार सिंह।
फाउंड्री से मानस चक्रवर्ती, रामाकांत प्रसाद।
व्हीकल फैक्ट्री से रविशंकर प्रसाद, चंद्रभूषण सिंह, धनंजय राय।
फ्रेम फैक्ट्री से प्रसेनजीत चटर्जी, विजय कुमार तिवारी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now