झारखंडदुमका

दुमका में आयोजित परिसंपत्ति वितरण-सह-संवाद कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल ने लोगों को किया संबोधित

ख़बर को शेयर करें

दुमका:-माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज पंचायत सचिवालय आसनसोल, दुमका में आयोजित परिसंपत्ति वितरण-सह-संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं लम्बे समय तक लोकसभा में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा था। अब मुझे माननीय राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा झारखंड राज्य का राज्यपाल का दायित्व दिया गया है। मैं राज्य के विकास हेतु अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध हूँ।

राज्यपाल महोदय ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि आप सभी की समस्याओं को समझें और उसका हल करें। उन्होंने कहा कि आप सभी महिलाओं की उपस्थिति सराहनीय है। आप सभी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें, विभिन्न योजनाओं का लाभ उठायें और अपनी समस्याओं को उचित तरीके से रखने का कार्य करें। जन-प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराएं। उन्होंने सभी से अपने बच्चों को शिक्षित करने का आग्रह किया।

राज्यपाल महोदय ने मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना की स्वीकृति पत्र, सावित्री बाई फुले योजना, बिरसा ग्राम हरित योजना, दीदी की दुकान, एसएचजी क्रेडिट लिंकेज, अबुआ आवास योजना (द्वितीय क़िस्त), साईकल वितरण, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन के लाभुकों के मध्य परिसंपत्ति वितरण किया गया। उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय से संवाद स्थापित करते हुए सखी मंडल की श्रीमती संगीता देवी ने कहा कि समूह से जुड़ने से पूर्व उनकी स्थिति बहुत खराब थी।

समूह से जुड़ने के पश्चात उनका कुछ आर्थिक उन्नयन हुआ, वे जागरूक हुई और अन्य की भी मदद कर रही हैं। उनका प्रयास है कि अधिक-से -अधिक बहनों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कर सकूँ। वहीं मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुक श्री सीताराम पुजहर, सावित्री बाई फूले योजना के लाभुक श्रीमती मधु प्रिया, आवास योजना के लाभुक श्रीमती उषा किरण कुमारी ने अपने अनुभव साझा किये।इसके पश्चात राज्यपाल महोदय ने दुमका जिलान्तर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सह प्री नर्सरी स्कूल केन्द्र आसनसोल (डांगलपाड़ा) जाकर अवलोकन किया तथा बच्चों से मिले।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।