---Advertisement---

कीताडीह ग्राम सभा में हूल दिवस आयोजित

On: June 30, 2026 4:11 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:कीताडीह ग्राम सभा में हूल दिवस दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के प्रतीक वीर शहीद सिद्धू कानू चांद भैरव फूलों झानो सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। सर्वप्रथम शहीदों के तस्वीर पर अगरबत्ती जलाकर माल्यार्पण किया गया इस कार्यक्रम का संचालन मुखिया श्री मनोज कुमार मुर्मू के द्वारा किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से उतरी कीताडीह पंचायत के मुखिया श्री मनोज कुमार मुर्मू पूर्वी कीताडीह पंचायत के मुखिया जोबा मार्डी झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार ताती टैंकर यूनियन के अध्यक्ष श्री टीका खान जी ग्राम सभा के सचिव श्री खेला सोरेन ग्राम सभा के कोषाध्यक्ष ईडन टोपनो संजय बरला कीताडीह पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी बोदरा ग्राम सभा की सक्रिय सदस्य रानी जारिका ग्राम सभा के सक्रिय सदस्य डेनियल एनिड विक्की कंडर अखिलेश चक्रधर जुलेन सांगा ग्राम सभा के सक्रिय सदस्य श्री जोगिंदर राव जी ग्राम सभा के सक्रिय सदस्य श्री पप्पू उपाध्याय जी बल्लू अजय तियू अनिल और लालू पात्रो उपस्थित थे और उसके बाद ग्राम सभा के सारे सदस्यों ने एक साथ में कसम खाई की हमें भी जल जंगल जमीन की मिलकर रक्षा करनी है ।

अंतिम में धन्यवाद ज्ञापन श्री सुनील कुमार तांती के द्वारा किया गया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now