---Advertisement---

पलामू: बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 3 की मौत; दर्जनों घायल

On: January 3, 2025 4:56 AM
---Advertisement---

अभय मांझी


पलामू: सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसियाडीह लाइन होटल कमारू रोड एनएच 39 पर यात्री बस JPS बस (JH03AL8277) और ट्रक (PB10HV6447) में सीधी भिड़ंत होने से बस और ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क दुर्घटना में कम से कम 3 लोगों की मौत की खबर है। बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटना पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव के समीप हुई है।

घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा पहुंचाया। घायलों में कुछ लोगों की स्थिति बहुत खराब है। दुर्घटना के बाद यात्रियों में कोहराम मच गया। यात्रियों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। देखा कि बस और ट्रक के ड्राइवर के अलावा कई यात्री भी फंसे हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि अत्यधिक कुहासा (धुंध) पड़ने के कारणबस और ट्रक के बीच सीधी भीषण टक्कर हो गई। जिससे की आवागमन घंटो तक बाधित रहा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के द्वारा जाम हटवा दिया गया है। बस और ट्रक को सतबरवा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now