---Advertisement---

दुमका में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने खड़ी हाइवा में मारी टक्कर, एक की मौत; 8 घायल

On: January 25, 2026 10:51 PM
---Advertisement---

दुमका: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुमका–रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर स्टोन लदे एक हाइवा में पीछे से मारुति ओमनी कार के टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ओमनी कार पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के निवासियों की थी। सभी लोग दुमका से अपने एक रिश्तेदार के लिए विवाह हेतु लड़की देखकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरिपुर गांव के पास सड़क पर खड़े हाइवा से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।
बताया जा रहा है कि हाइवा में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण वाहन सड़क पर खड़ा था। इसी बीच दुमका की ओर से तेज गति में आ रही ओमनी कार अनियंत्रित होकर हाइवा में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।


इस हादसे में कार सवार उत्तम मंडल नामक व्यक्ति हाइवा में फंस गया और गंभीर चोटों के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य आठ लोग घायल हो गए, जिनमें चार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।


फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now